![]()
दंतेवाड़ा के डेगलरास और मेटनार के जंगल में जुआ खेलते हुए एक वीडियो दैनिक भास्कर के हाथ लगा है। जिसमें एक सिटी कोतवाली में पोस्टेड पुलिसकर्मी और दूसरा बर्खास्त ASI भी दिख रहे हैं। तिरपाल के नीचे हर दिन लाखों रुपए का गेम चल रहा है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, एक पुलिसकर्मी का नाम भुनेश्वर भंडारी है, जो सिटी कोतवाली में पोस्टेड है, जबकि बर्खास्त ASI गीता सिंह बंजारे है। इस मामले में ASP आरके बर्मन ने कहा कि, अपराध बढ़ने नहीं देंगे। वीडियो की जांच करेंगे और चाहे कोई भी हो पुलिस कार्रवाई जरूर करेगी। पड़ोसी जिले से पहुंच रहे जुआरी इस फड़ में पड़ोसी जिले सुकमा, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के बचेली, गीदम से जुआरी पहुंच रहे हैं। हर दिन दोपहर 2 बजे के बाद फड़ बैठता है, जो रातभर चलता है। हर दिन करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा का गेम चल रहा है। वहीं, 15 मई के बाद से 40 से 50 लाख रुपए का गेम चलने की संभावना है। जिस जगह जुए का फड़ चल रहा है वह इलाका सिटी कोतवाली से बेहद नजदीक है। 2 दिनों में दूसरा वीडियो आया सामने 2 दिनों के अंदर यह दूसरा वीडियो दैनिक भास्कर के हाथ लगा है। इससे पहले करीब 1 मिनट का वीडियो सामने आया था, जिसमें जुआरी जुआ खेलते हुए नजर आ रहे थे, अब जो वीडियो सामने आया है इसमें पुलिस के जवान दिख रहे हैं।
खबर मिलने पर पहुंची पुलिस, भागे जुआरी वहीं, 2 दिन पहले जब पहला मामला सामने आया था, तब उस समय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली की एक टीम जुआरियों पर कार्रवाई करने गई थी। लेकिन उससे पहले ही जुआरी भाग गए थे। पुलिस को सिर्फ तास की पत्तियां मिली थी। पहले एकता परिसर में चलता था जुआ इससे पहले दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में स्थित एकता परिसर में खुलेआम जुआ चलता था। दैनिक भास्कर डिजिटल ने पूरे सबूतों के साथ खबर चलाई थी। तब पुलिस थाना में हर महीने सेटिंग होने की बात भी सामने आई थी। खबर के बाद पुलिस हरकत में आई थी और जुआरियों पर कार्रवाई की गई थी। इस जगह पर कुछ दिनों तक जुआ बंद था, लेकिन जब मामला शांत हुआ तो डेगलरास के जंगल में बड़ा फड़ बैठने लग गया।
<
