Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में नाबालिग की ट्रैक्टर से मौत, ड्राइवर-मालिक गिरफ्तार:सबूत छिपाने 3 किमी दूर फेंका था शव, पुलिस ने किया गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज
Breaking News

राजनांदगांव में नाबालिग की ट्रैक्टर से मौत, ड्राइवर-मालिक गिरफ्तार:सबूत छिपाने 3 किमी दूर फेंका था शव, पुलिस ने किया गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7ab996c4 f14c 40f5 9b3b 0490f777e225 1777822314651
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7ab996c4 f14c 40f5 9b3b 0490f777e225 1777822314651
राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मातेखेड़ा में एक 13 वर्षीय नाबालिग की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या और सबूत छुपाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रघुवीर सिंह मंडावी ने 30 अप्रैल को अपने बेटे भावेश मंडावी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पता चला कि गांव का ही जशवंत नेताम उसे बिना बताए ट्रैक्टर में बैठाकर ले गया था। सुबह तक बालक के घर न लौटने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही जशवंत नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जशवंत ने बताया कि वह ट्रैक्टर मालिक ओमप्रकाश साहू के खेत समतलीकरण के लिए मिट्टी लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर रहा था। नाबालिग से जोखिम भरा काम कराया आरोपियों ने जोखिम भरा काम जानते हुए भी नाबालिग भावेश से ट्रॉली का हुक खुलवाया। इसी दौरान ट्रैक्टर को आगे-पीछे करते समय ट्रॉली पलट गई और बालक उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शव को खेत में फेंका हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर जशवंत और मालिक ओमप्रकाश साहू ने पकड़े जाने के डर से शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। दोनों ने बालक के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादा और घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम केशोटोला के एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर क्षत-विक्षत शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में जशवंत नेताम (25 वर्ष) ट्रैक्टर ड्राइवर और ओमप्रकाश साहू (35 वर्ष) ट्रैक्टर मालिक शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दोनों ट्रैक्टर भी जब्त कर लिए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सिम्स के डॉक्टरों ने हिप सर्जरी से मरीज को चलाया:गिरने से बिगड़ी स्थिति सुधारी, आयुष्मान से हुआ मुफ्त इलाज

May 3, 2026

रायपुर के बेकरी में बिक रहे एक्सपायरी ब्रेड:खाद्य विभाग की टीम ने मारी रेड, 11 बेकरी फर्मो की जांच, 5 से सैंपल लिए गए

May 3, 2026

कोंडागांव में फूड प्वाइजनिंग, 46 लोग बीमार:शादी भोज के बाद बिगड़ी तबीयत, सभी का इलाज जारी, 1 की हालत गंभीर

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069605
Views Today : 41
Views Last 7 days : 932
Views Last 30 days : 4118
Total views : 90649
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.