Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में चार लुटेरे गिरफ्तार:लेट नाइट घर जाने वालों को बनाते थे निशाना, कारोबारी की शिकायत पर दो नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़ाए
Breaking News

रायपुर में चार लुटेरे गिरफ्तार:लेट नाइट घर जाने वालों को बनाते थे निशाना, कारोबारी की शिकायत पर दो नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़ाए

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 24t183732289 1777036070
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 24t183732289 1777036070
रायपुर में देर रात घर लौटने वाले लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चंगोरा भाठा निवासी हिमांशु खापरे और न्यू राजेंद्र नगर निवासी पंकज साहू शामिल हैं। इनके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला डीडी नगर निवासी ट्रैवल्स कारोबारी अमरकांत सिन्हा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 20 अप्रैल की रात उनके ट्रैवल्स के स्टाफ हेल्पर भूपेंद्र निषाद और ड्राइवर मोहन शर्मा करीब 12 बजे कुशालपुर-चंगोराभाठा ओवरब्रिज के पास से पैदल मैपल ग्रीन कॉलोनी की ओर जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जब दोनों मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी सामने से आए 3-4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीसीपी ने टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ा घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश राठौर और थाना प्रभारी गौतम गावड़े के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, मुखबिर सक्रिय किए और तकनीकी जांच की। जांच के बाद पुलिस ने हिमांशु खापरे उर्फ गगन (18), पंकज साहू (19) और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग पहले भी मारपीट के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 526
Views Last 7 days : 3172
Views Last 30 days : 9592
Total views : 103534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.