![]()
कृष्ण मित्र फाउंडेशन की वार्षिक आम सभा संस्था कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत किया गया। सभा में इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों का त्रिवर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें माधव लाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष और गोवर्धन झंवर को प्रदेश महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में गेंदलाल सगरवंशी और बीरेंद्र चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि धनगर, उपाध्यक्ष रतन जैन, सलाहकार श्रीमती आभा बघेल, कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर और सहसचिव राजू यादव बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में धन्नूलाल देवांगन, सोमेश यादव, पुरुषोत्तम यादव, विजयपाल, राजेश सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। सघन वृक्षारोपण का संकल्प सभा की शुरुआत भगवान श्री सोमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान संस्था द्वारा जल्द ही भव्य नाग-नागिन मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया। साथ ही वर्षा ऋतु में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा में सघन वृक्षारोपण करने का भी संकल्प लिया गया। महासचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि संस्था द्वारा स्वर्ग रथ वाहन, एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीजर, व्हीलचेयर और वॉकर जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं के लिए समाज के लोगों ने सहयोग और दान दिया है, जिसके लिए सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभा में पार्षद प्रमोद साहू सहित कई गणमान्य नागरिक और सदस्य उपस्थित रहे।
<
