Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर-मुंगेली में हुए हादसों में छह की मौत, कार सवार ने मारी बाइक को टक्कर तो कहीं भारी वाहनों में भिड़ंत
Breaking News

रायपुर-मुंगेली में हुए हादसों में छह की मौत, कार सवार ने मारी बाइक को टक्कर तो कहीं भारी वाहनों में भिड़ंत

By adminApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
15 04 2026 mungeli road accident
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हुई। मुंगेली में कार-बाइक और रायपुर में ट्रक-हाईवा टक्कर से हादसे की पुलिस ने जांच शुरू की। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 08:46:50 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 08:46:50 AM (IST)

रायपुर-मुंगेली में हुए हादसों में छह की मौत, कार सवार ने मारी बाइक को टक्कर तो कहीं भारी वाहनों में भिड़ंत
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंगेली में कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौत
  2. रायपुर में ट्रक और हाईवा की भिड़ंत में तीन की मौत
  3. दोनों हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई

नईदुनिया न्यूज/प्रतिनिधि, मुंगेली-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अलग-अलग जिलों में हुए दो भीषण हादसों में छह लोगों की जान चली गई।

मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे और रायपुर के पास नेशनल हाईवे-130सी पर हुए इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों घटनाओं में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मुंगेली में कार-बाइक टक्कर

मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर धरमपुरा के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर, जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

रायपुर में हाईवा-ट्रक की भीषण भिड़ंत

रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पिपरौद-बजरंगपुर नेशनल हाईवे-130सी पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास ट्रक और रेत से भरे हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। मृतकों में ट्रक चालक भागवत साहू, हाईवा चालक दीपक पटेल और सुमित यादव शामिल हैं।

जांच में जुटी पुलिस

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों का मुख्य कारण माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में मोदी–साय की गारंटी बीजेपी विधायकों ने की फेल:विधायक निधि फंड से ज्यादा भुगतान पर कांग्रेस उठाए सवाल, बोले विकास चल रहा कागजों में

June 25, 2026

Bilaspur Woman Suspicious Death | Husband Suicide Claim, Family Murder Charge

June 25, 2026

बिलासपुर में पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:अफेयर के शक में जिंदा जलाने की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने बचाई जान, पति फरार

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075517
Views Today : 598
Views Last 7 days : 2495
Views Last 30 days : 10457
Total views : 105065
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.