Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर के अपार्टमेंट में AC फटने से लगी आग:पूरे फ्लैट में फैला धुआं, लोग घबराकर बाहर निकले,कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने काबू पाया
Breaking News

रायपुर के अपार्टमेंट में AC फटने से लगी आग:पूरे फ्लैट में फैला धुआं, लोग घबराकर बाहर निकले,कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने काबू पाया

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 04 24t171022066 1777030799
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 04 24t171022066 1777030799
राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में एक अपार्टमेंट में एसी फटने से आग लग गई। आग लगने से पूरे परिसर में धुआं फैल गया और लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। इस दौरान लोगों को बाहर निकालते समय एक युवक घायल भी हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह मामला मोवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे मोवा थाना क्षेत्र के सुमित होलसेल के पास स्थित छह मंजिला अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में एसी फटने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। जैसे ही आग लगी, पूरे फ्लैट में धुआं फैल गया और लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते पूरा अपार्टमेंट खाली करा लिया गया। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान में एसी में तकनीकी खराबी या ब्लास्ट को वजह माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075063
Views Today : 642
Views Last 7 days : 3288
Views Last 30 days : 9708
Total views : 103650
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.