Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर की यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत, छात्रों ने लगाया हत्या का आरोप
Breaking News

रायपुर की यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत, छात्रों ने लगाया हत्या का आरोप

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 12 2025 kalinga university raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में एक विदेशी छात्र की मौत ने सनसनी फैला दी है। नाइजीरिया मूल के एमबीए छात्र सैम की यूनिवर्सिटी प …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Dec 2025 04:10:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Dec 2025 04:11:37 PM (IST)

रायपुर की यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत, छात्रों ने लगाया हत्या का आरोप
कलिंगा यूनिवर्सिटी और मृतक छात्र की फाइल फोटो

HighLights

  1. छेड़छाड़ के आरोप के बाद इमारत से गिरने की आशंका
  2. छात्रा और बॉयफ्रेंड ने भिलाई थाने में किया सरेंडर
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यूनिवर्सिटी की एक इमारत से गिरने के कारण नाइजीरिया मूल के एक एमबीए छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना है या हत्या।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नाइजीरियन नागरिक सैम के रूप में हुई है, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। बताया गया है कि यह घटना 22 दिसंबर की रात यूनिवर्सिटी परिसर में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सैम कथित रूप से एक विदेशी मूल की छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड को देखकर सैम इमारत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना के तुरंत बाद संबंधित छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गए। बाद में दोनों ने भिलाई थाने में आत्मसमर्पण किया। चूंकि घटना रायपुर जिले में हुई थी, इसलिए भिलाई पुलिस ने इसकी जानकारी रायपुर पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को रायपुर लाया गया, जहां मंदिर हसौद थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

इधर, मृतक सैम के साथी छात्रों ने इस घटना को दुर्घटना मानने से इनकार किया है। बड़ी संख्या में छात्र भिलाई थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि सैम को जानबूझकर बुलाया गया था और विवाद के बाद उसे यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि मामला दुर्घटना का है या हत्या का। यूनिवर्सिटी प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है और परिसर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075291
Views Today : 47
Views Last 7 days : 2233
Views Last 30 days : 9892
Total views : 104314
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.