Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी, बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने रची खौफनाक हत्या
Breaking News

रायपुर अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी, बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने रची खौफनाक हत्या

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 12 2025 bhopal murder case news
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर जिले के छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह मामला प्रेम प्रसंग में की गई सुनियोजित हत्या का निकला। पुलिस ने …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 27 Dec 2025 11:44:03 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Dec 2025 11:44:03 AM (IST)

रायपुर अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी, बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने रची खौफनाक हत्या
रायपुर अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी।

HighLights

  1. अधजली लाश मर्डर मिस्ट्री सुलझी।
  2. जयति कार्यक्रम के बहाने बुलाया
  3. अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप।

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। रायपुर जिले के छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह मामला प्रेम प्रसंग में की गई सुनियोजित हत्या का निकला। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है।

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि ललित धीवर का आरोपी अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर अर्जुन ने अपने साथी अजित उर्फ हरजित लहरे के साथ मिलकर ललित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

जयति कार्यक्रम के बहाने बुलाया

आरोपितों ने योजना के तहत ललित को एक जयति कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने बुलाया। वहां से उसे गांव के बाहर खेत में ले जाया गया। पहले आपसी बातचीत और शराब पिलाने के बहाने माहौल सामान्य रखा गया।

खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान दोनों आरोपितों ने मौका पाकर ललित पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के इरादे से आरोपितों ने शव को खेत में ही जलाने की कोशिश की, जिससे लाश अधजली हालत में मिली।

अधजली लाश मिलने से मचा था हड़कंप

घटना के बाद जब ग्रामीणों ने खेत में अधजली लाश देखी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, काल डिटेल और पूछताछ के आधार पर आरोपितों तक पहुंच बनाई। कड़ी पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस हिरासत में हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.