टॉप न्यूज़

रायगढ़ में 21 किसानों की फसल रौंदी,बस्ती तक पहुंचा हाथी:14 हाथियों ने कई गांवों में मचाई तबाही; कच्चे मकान को भी नुकसान




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों का दल रात के अंधेरे में खेतों में पहुंचकर किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार रात भी हाथियों ने 21 किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल बर्बाद कर दी। वहीं, एक कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के बनेकेला और झगरपुर में हाथियों ने 3 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के धरमपुर में घनश्याम और कृष्ण यादव के 4 खेतों में हाथियों का दल पहुंचा। कोयलार में धनाराम, लुधुराम, रत्नाराम और कुमार राठिया की फसल को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद गेरसा में किसान बैजनाथ की धान की फसल को भी हाथियों ने रौंद दिया। वहीं, बोरो रेंज के पोरिया, बताती और किंध्रा में 14 हाथियों के दल ने 9 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। इनमें रामप्रसाद, राजेश्वर, बुधराम, रामलाल, रामकुमार, विनोद, मोहर, राम प्रधान और रामकुमार सान शामिल हैं। बस्ती तक पहुंचा हाथी, कच्चे मकान की दीवार तोड़ी बकरूमा रेंज के रैरूमा में रात के अंधेरे में हाथी बस्ती तक पहुंच गया। यहां हाथी ने सुंदर साय के कच्चे मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। जिले में 139 हाथियों का दल कर रहा विचरण विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, रायगढ़ जिले के दोनों वन मंडलों में कुल 139 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 112 हाथी हैं। इनमें 36 नर, 47 मादा और 29 शावक शामिल हैं। वहीं, रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में 27 हाथियों की मौजूदगी है। इनमें 6 नर, 16 मादा और 5 शावक हैं। ड्रोन से भी हो रही हाथियों की निगरानी हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। ड्रोन के जरिए भी हाथियों की लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। जिन गांवों के आसपास हाथियों की मौजूदगी है, वहां मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों को अकेले जंगल जाने से मना किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जिले में 139 हाथियों का दल कर रहा विचरण विभागीय रिकार्ड के अनुसार रायगढ़ जिला के दोनों वन मंडल मिलाकर 139 हाथी मौजूद हैं। इसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 112 हाथी हैं। जिसके नर 36, मादा 47 और शावक 29 हैं। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया पश्चिम में 27 हाथियों की मौजूदगी है। इसमें नर 6, मादा 16 और शावक 5 हैं।
लगातार कर रहे मानिटरिंग हाथियों की इतनी बड़ी मौजूदगी को देखते हुए विभाग के द्वारा लगातार मानिटरिंग की जा रही है। ड्रोन से भी इनकी निगरानी विभाग कर रहा है। वहीं जिन गांव के करीब हाथियों की मौजूदगी है। वहां मुनादी भी कराई जा रही है और अकेले जंगल जाने से मना किया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button