![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के टीपाखोल डैम में एक बालक की डूबने से मौत हो गई। युवक के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश की जा रही थी, जहां डैम के पास उसका बाइक व चप्पल मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पानी में तालाश की गई। जहां उसका शव पानी में मिला। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार का रहने वाला सार्थक वैष्णव 17 साल 6 माह शनिवार की सुबह अपने बाइक से निकला था। इसके बाद रात होने पर भी वह घर नहीं लौटा, तब मामले की जानकारी तमनार थाना में दी गई। ऐसे में पुलिस उसकी तालाश कर रही थी, जहां रविवार को सार्थक की बाइक व चप्पल टीपाखोल डैम के पास देखी गई। ऐसे में पुलिस ने आसपास पूछताछ की, तो जानकारी मिला कि शनिवार की दोपहर से यह बाइक खड़ी है। तब पुलिस को संदेह हुआ और DDRF (डिस्टिक डिजास्टर रिस्पॉस फोर्स) की टीम को बुलाया गया।
पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी
जहां गोताखोरों ने डैम में युवक की तलाश शुरू की और करीब आधे से पौन घंटे में शव को पानी में ढूंड निकाला। जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। वहीं बताया जा रहा है कि बालक के पिता दिलीप वैष्णव जेपीएल प्लांट में कर्मचारी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को देते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
<
