![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ACB ने एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, जो छाल तहसील कार्यालय में पदस्थ था। आरोपी ने बी-1 में त्रुटि सुधार के नाम पर ग्रामीण से पैसे की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने कार्रवाई की और शुक्रवार को छाल तहसील कार्यालय में दबिश देकर 60 हजार रुपए लेते हुए आरोपी तुलाराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल ACB टीम मामले की जांच कर रही है।
<
