![]()
कांकेर जिले में एक नाबालिग बालिका की मृत्यु का मामला सामने आया है। 15 अप्रैल 2023 को बालिका को जहर खाने के बाद इलाज के लिए कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बालिका की मृत्यु के बाद थाना कांकेर में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका के गर्भ में भ्रूण पाया गया, जिसे डीएनए परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया था। दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया मर्ग जांच पूरी होने के बाद थाना छोटेबेठिया में अपराध क्रमांक 03/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(झ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच जारी की। पुलिस अधीक्षक ने टीम बनाया मामले की गंभीरता को देखते हुए, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे, एसडीओपी रवि कुजूर, डीएसपी प्रतिभा लहरें और डीएसपी कविता धुर्वे शामिल थे। थाना प्रभारी निरीक्षक रमन उसेण्डी ने टीम का नेतृत्व किया। पुलिस टीम ने मुखबिरों से मिली सूचनाओं, ग्रामीणों से लगातार पूछताछ और गहन अनुसंधान के माध्यम से मामले की गहराई से जांच की। आरोपी नाबालिग बालक ने मृतिका के साथ किया था रेप जांच के दौरान यह सामने आया कि एक नाबालिग बालक ने मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। नाबालिग बालक ने ग्रामीणों के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपचारी बालक को रिमांड में लिया और माननीय किशोर न्याय बोर्ड कांकेर के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने उसे न्यायिक रिमांड में जगदलपुर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है।
<
