Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नवा रायपुर जंगल सफारी घूमना अब हुआ महंगा:50% तक बढ़े टिकट के दाम, 6-12 साल के बच्चों की टिकट के देंगे होंगे 50 रुपए
Breaking News

नवा रायपुर जंगल सफारी घूमना अब हुआ महंगा:50% तक बढ़े टिकट के दाम, 6-12 साल के बच्चों की टिकट के देंगे होंगे 50 रुपए

By adminMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000184651 1780063993
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000184651 1780063993
नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमने जाने वाले पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू एंट्री, सफारी राइड और दूसरी सुविधाओं के टिकट रेट में बड़ा बदलाव किया है। नई रेट पॉलिसी के तहत कई श्रेणियों में टिकट दरें औसतन 50% तक बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ कैटेगरी में यह बढ़ोतरी दोगुनी से भी ज्यादा है। बच्चों का टिकट अब 50 रुपए पहले 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए जू एंट्री टिकट 25 रुपए लगता था था, जिसे अब बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है। बड़ों का टिकट 50 से बढ़कर 100 रुपए 12 साल से ज्यादा उम्र के पर्यटकों के लिए पहले जू एंट्री टिकट 50 रुपए था। अब इसे बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया गया है। विदेशी पर्यटकों को बड़ा झटका विदेशी पर्यटकों का टिकट पहले 200 रुपए था, जिसे अब बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है। सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजन को राहत 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों की एंट्री पहले की तरह नि:शुल्क रहेगी। हालांकि, इसके लिए वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा। सफारी टिकट में भी बड़ा इजाफा, बच्चों के टिकट में बढ़ोतरी 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए सफारी टिकट पहले 25 रुपए था। अब नई दरों के अनुसार- साधारण बस : 100 रुपए
एसी बस : 150 रुपए
इलेक्ट्रिक बस : 175 रुपए कर दिया गया है। बड़ों को अब ज्यादा खर्च करना होगा 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पहले सफारी टिकट 100 रुपए था। अब साधारण बस : 150 रुपए एसी बस : 200 रुपए इलेक्ट्रिक बस : 250 रुपए देने होंगे। विदेशी पर्यटकों का टिकट दोगुने से ज्यादा विदेशी पर्यटकों के लिए सफारी टिकट पहले 500 रुपए था। अब नई दरें इस प्रकार होंगी— साधारण बस : 750 रुपए
एसी बस : 1000 रुपए
इलेक्ट्रिक बस : 1250 रुपए वीकेंड और छुट्टियों में नहीं मिलेगी छूट नई पॉलिसी में साफ किया गया है कि वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों को मिलने वाली नि:शुल्क एंट्री की सुविधा वीकेंड, सार्वजनिक अवकाश और सरकारी छुट्टियों पर लागू नहीं होगी। वन विभाग के मुताबिक नई रेट पॉलिसी से जंगल सफारी और जू की सुविधाओं को बेहतर बनाने, रखरखाव और पर्यटक सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नाबालिग बालक गिरफ्तार:प्रेग्नेंट पीड़िता ने सुसाइड कर लिया था, आरोपी को रिमांड में बाल सुधार गृह भेजा गया

May 29, 2026

Chhattisgarh BFC Wins Indo-Nepal Football U-19 in Pokhara

May 29, 2026

कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों में घोटाले का आरोप लगाया:कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

May 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072410
Views Today : 195
Views Last 7 days : 1814
Views Last 30 days : 5263
Total views : 95400
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.