Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ लाख लूटने के साथ ऑफिस में किए थे तोड़फोड़, फरार आरोपियों की तालाश जारी
Breaking News

रायगढ़ में मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ लाख लूटने के साथ ऑफिस में किए थे तोड़फोड़, फरार आरोपियों की तालाश जारी

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
badan 1 1777363527
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



badan 1 1777363527
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बदन बस सर्विस के ऑफिस में घूसकर कुछ युवकों ने मारपीट की। साथ ही यहां रखे काउंटर में रखे डेढ़ लाख को लूट कर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कैदीमुड़ा निवासी उपेन्द्र सिंह 60 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार की शाम को वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहा था। तभी रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उपेन्द्र बचने के लिए अपने ऑफिस की ओर भागा, जहां पीछा करते युवक उसके ऑफिस पहुंचे और 5-7 युवकों ने उपेन्द्र के स्टाफ के साथ भी मारपीट की। ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी बृजनंदन सिंह से मोबाइल छीन लिया। युवकों ने केश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नगद लूटकर वाहन से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती व अन्य धाराओं के साथ ही अपराध दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले जांच के दौरान CCTV खंगाले और आरोपियों की पहचान की। जिसके बाद धनागर के अलग अलग मोहल्ले में रहने वाले शिवा पटेल उर्फ विक्की 32 साल, सुखसागर सारथी 32 साल, मनोज सारथी 35 साल, लोकेश्वर साहू 30 साल और गणेश दास महंत उर्फ नानु 40 साल को गिरफ्तार किया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों के द्वारा लूटे गए रुपये में से शेष बचे 370 रुपये बरामद किया, आरोपियों ने पूछताछ मंे बताया कि लूट के रुपये भागते समय कुछ गिर जाना और खर्च कर देना बताए। ऐसे में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जबकि उनके फरार साथियों की तालाश की जा रही है।
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि लूट, हिंसा और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामले में आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की तालाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074896
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4947
Views Last 30 days : 9398
Total views : 102984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.