Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में मारपीट करने वाले आरक्षक पर FIR दर्ज:पीड़ित ने कलेक्टर जनदर्शन में की थी शिकायत, गाली-गलौज और जान से माने का भी लगाया था आरोप
Breaking News

रायगढ़ में मारपीट करने वाले आरक्षक पर FIR दर्ज:पीड़ित ने कलेक्टर जनदर्शन में की थी शिकायत, गाली-गलौज और जान से माने का भी लगाया था आरोप

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aarksh maarpi 1 1777037580
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aarksh maarpi 1 1777037580
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले दिनों एक ग्रामीण ने पुलिस आरक्षक के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए मारपीट व जान से मारने का आरोप लगाया था। जिसकी लिखित शिकायत उसने कलेक्टर जनदर्शन में की थी। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ग्राम कुरमापाली का रहने वाला बद्रिका साहू 37 साल अन्य ग्रामीणों के साथ कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचा। जहां उसने लिखित में एक आवेदन देकर आरक्षक पर गाली-गलौज और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में शिकायत को जांच के लिए पुलिस विभाग में भेजा गया। जहां कोतरा रोड थाना प्रभारी के द्वारा मामले में जांच शुरू की गई और पीड़ित व गवाहों का बयान लिया गया। जिसमें पाया गया कि पुसौर थाना में पदस्थ आरक्षक डोलनारायण द्वारा पीड़ित बद्रिका के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3),115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पीड़ित ने अपने शिकायत में बताया था बद्रिका साहू ने अपने शिकायत में बताया था कि 13 अप्रैल की रात को वह अपने घर के बाहर था, तभी डोलनारायाण साहू, विवेकानंद साहू, भरतलाल साहू, संतोष साव, तेनाली साव और भगलू वहां पहुंचे। बिना किसी कारण डोलनारायण ने गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट शुरू कर दिया। साथ ही उसने अपने आवेदन में बताया था कि डोलनारायण साहू पुलिस पर होने का रौब दिखा रहा था और पत्नी के सरपंच होने के कारण कोई कुछ नहीं बिगड़ने की बात कह रहा था। मामले में शिकायत कर डोलनारायण साहू के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075063
Views Today : 638
Views Last 7 days : 3284
Views Last 30 days : 9704
Total views : 103646
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.