रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी:बुचड़खाना ले जाया जा रहा था, वाहन छोड़कर मवेशी तस्कर फरार, FIR दर्ज

![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करी लंबे समय से हो रही है। छाल और लैलूंगा की ओर से मवेषियों को दूसरे राज्य बुचड़खाना ले जाया जाता है। जहां पिकप में लोडकर मवेशियों की तस्करी की जा रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कई मवेशी घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लारीपानी का रहने वाला लाभोराम चौहान 39 साल ने थाना में सूचना दी कि वह अपने खेत की ओर जा रहा था। तभी दुर्गापुर-लारीपानी के बीच मेन रोड के किनारे मवेशियों पर भरा पिकअप पलट गया है। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने देखा कि झारखंड नंबर की पिकअप पलटी हुई है और पिकअप में 9 मवेशी लोड थे, जो दुर्घटना के घायल हो गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि पिकअप में लोड मवेशियों को भूखे प्यासे क्रुरता पूर्वक बुचड़खाना ले जाने के लिए दूसरे राज्य ओड़िसा या झारखंड की ओर परिवहन किया जा रहा था।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ धारा धारा 4, 6, 10, 11 छग कृषिक पशु परिवहन अधिनियम 2004, पशुओं के प्रति क्रूर्रता निवारक अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही मामले में पतासाजी की जा रही है कि मवेशियों से भरी पिकअप को कहां से कहां ले जाया जा रहा था।
Source link




