Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा
Breaking News

रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
pulis talwa 1778076140
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



pulis talwa 1778076140
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक अपनी कार से निकलकर बारी-बारी तलवार लहराते हुए लोगों को डरा रहे थे। तभी इसकी सूचना पुलिस को मिल गई। ऐसे में घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर को चक्रधर नगर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग किया जा रहा था। तभी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन युवक पंडरीपानी रेलवे पुल के पास मेन रोड पर अपनी स्कार्पियो कार को खड़ी कर रखे हैं और हाथ में धारदार तलवार को लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे हैं। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा पंडरीपानी मेन रोड पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। जहां तीनों युवक को किसी तरह पकड़ लिया और उनसे पूछताछ करने उन्होंने अपना नाम विशाल चौहान 32 साल निवासी छोटे अतरमुड़ा, घनश्याम नायक 19 साल निवासी जामपाली, सदानंद पटेल 26 साल निवासी जामपाली थाना पुसौर बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का धारदार तलवार और चार पहिया वाहन को जब्त करते हुए उन्हें थाना लाया। जहां आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ऐसे असामाजिक तत्वों को नहीं बख्शेंगे
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। तीनों युवक बारी-बारी से तलवार लहरा कर लोगों में डर का माहौल बना रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

जशपुर पुलिस ने 12 गौवंशों को बचाया:तस्करी कर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया

May 6, 2026

बीजापुर का तर्रेम गांव अब बना स्वास्थ्य मॉडल:बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ीं स्वास्थ्य सेवाएं, रोजाना 25-30 मरीजों का हो रहा इलाज

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.