![]()
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कार्रवाई की है। फरसाबहार थाना क्षेत्र से 12 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। 3 मई 2026 को फरसाबहार पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति बनगांव के जंगली रास्ते से बड़ी संख्या में गौवंशों को पीटते हुए पैदल ओडिशा ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और मौके के लिए रवाना हो गई। ग्राम बनगांव पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति 12 गौवंशों को जंगल के रास्ते पैदल ले जा रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान लड्डू राउत (56 वर्ष), निवासी ग्राम खरहागुड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर के रूप में बताई। पुलिस ने सभी गौवंशों को कब्जे में लिया आरोपी गौवंशों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी 12 गौवंशों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ फरसाबहार थाने में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गौवंश ग्राम साईं टांगर टोली के एक व्यक्ति के थे, जिसके कहने पर वह उन्हें बनडेगा मार्ग से ओडिशा ले जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<
