Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश
Breaking News

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0c792e34 360a 4911 9526 7d5cc7861442 1778075344643
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0c792e34 360a 4911 9526 7d5cc7861442 1778075344643
कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 90 से अधिक निगरानी और गुंडा बदमाशों की एसपी कार्यालय में विशेष परेड कराई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर आयोजित इस परेड में जिलेभर के हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश और गुंडा बदमाशों को बुलाया गया था। सभी की उपस्थिति दर्ज की गई और उनकी वर्तमान गतिविधियों, काम-धंधे तथा निवास संबंधी जानकारी ली गई। पुलिस ने प्रत्येक बदमाश का रिकॉर्ड अपडेट किया। एएसपी की चेतावनी आपराधिक गतिविधि पर कठोर कार्रवाई परेड के दौरान एएसपी लखन पटले ने सभी बदमाशों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वे अपराध से दूर रहें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करें। पटले ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कोरबा पुलिस लगातार बदमाशों पर नजर रख रही कोरबा पुलिस द्वारा प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाश की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थाना और चौकी स्तर पर पुलिसकर्मियों को उनकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी लेकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बदमाशों को मुख्यधारा से जोड़ना है पुलिस का उद्देश्य पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर अंकुश लगाना नहीं, बल्कि उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस जोड़ना भी है। कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आम लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

मनेन्द्रगढ़ में सरगुजा आईजी की बैठक:6 जिलों के एसपी शामिल, पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के निर्देश

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069692
Views Today : 45
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 3838
Total views : 90736
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.