ग्रामीणों ने SDM को दी चेतावनी:शिवरीनारायण-खैरताल जर्जर सड़क पर अल्टीमेटम, 7 दिन में सड़क नहीं बनी तो महानदी पुल पर चक्काजाम

![]()
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से खैरताल मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम शिवरीनारायण को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी देने और तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और अन्य लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं। पहले भी कई बार की गई शिकायत ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से निर्माण की स्वीकृति की स्थिति स्पष्ट करने और संबंधित विभाग को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की। 7 दिन का अल्टीमेटम ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधि महानदी पुल पर चक्काजाम करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे होने वाली जनअसुविधा की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। PWD ने क्या कहा लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य वर्ष 2026-27 के बजट में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तावित है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
Source link




