Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में तेज हवाओं से गिरे बिजली पोल:बैनर बिजली तारों में उड़कर फंसे, कई जगह पेड़ की डालिया भी टूटी, सुबह तक व्यवस्था में हुआ सुधार
Breaking News

रायगढ़ में तेज हवाओं से गिरे बिजली पोल:बैनर बिजली तारों में उड़कर फंसे, कई जगह पेड़ की डालिया भी टूटी, सुबह तक व्यवस्था में हुआ सुधार

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
line taar 1 1777366489
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



line taar 1 1777366489
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोमवार की रात को तेज हवाएं चलने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कई जगह हवाओं के कारण बिजली के खंभे गिर गए तो कुछ जगह फ्लैक्स हवाओं में उड़कर बिजली तारों में फंस गया। जिसके कारण बिजली गुल हो गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को व्यवस्था बहाल करने में कई घंटे लग गए। सोमवार की रात को अचानक से मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी। हवा इतनी तेज थी कि कोड़ातराई क्षेत्र में 3-4 बिजली के खंभे गिर गए। जिसके कारण उसे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। जब इसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को लगी, तो रात में काम शुरू किया गया। वहीं दूसरी ओर शहर के कोतरा रोड क्षेत्र में फ्लैक्स हवा में उड़कर बिजली के तारों में फंस गया, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में घंटो समय के लिए बिजली बंद रही। यही नहीं तेज हवाओं की वजह से कोतरा रोड, श्याम टाकीज रोड, स्टेडियम के आगे, सर्किट हाउस मरीन ड्राइव, किरोड़ीमल समेत अन्य जगहों पर पेड़ की डालिया टूट कर बिजली तारों में गिर गई। इससे लगभग पूरे शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। हवाओं के थमने के बाद बिजली विभाग ने इस पर काम शुरू किया और सुबह तक अव्यवस्था को बहाल किया।
बैनर के कारण परेशानी अधिक
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जगह-जगह बैनर लगे हैं और कई बार जब तेज हवाएं-आंधी चलती है तो फ्लैक्स उड़कर आसपास के बिजली तारों में फंस जाते हैं। जिसके बाद विभाग के कर्मचारियों को उसे निकालने में भी काफी समस्याएं झेलनी पड़ती है और बिजली व्यवस्था भी ठप हो जाती है।
सुबह तक व्यवस्था सुधार लिया गया
अधीक्षण यंत्री गुंजन शर्मा ने बताया कि कोड़ातराई क्षेत्र में 3-4 बिजली खंभे गिरे थे। इस क्षेत्र में एक कनेक्शन बंद हुआ था। तेज हवाओं का असर कोड़ातराई, कुसमुरा, खरसिया की ओर देखा गया। शहर में कई जगह पेड़ों की डालिया तारों में टूटकर गिरने और फ्लैक्स उड़कर तार में फंस जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उसे सुधार कर लिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074896
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4947
Views Last 30 days : 9398
Total views : 102984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.