रायगढ़ में जन्माष्टमी पर बदलेगा ट्रैफिक रूट:2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था, 6 पॉइंट पर वाहन बैन, 5 जगह पार्किंग

![]()
रायगढ़ जिले में जन्माष्टमी पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था का रूट चार्ट जारी किया है। पर्व के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए शहर में कई जगह डायवर्सन प्वाइंट और पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं, कुछ प्रमुख मार्गों पर कार, बाइक और ऑटो की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का उपयोग करें। 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग पुलिस के अनुसार 2 से 6 सितंबर तक शहर में यातायात व्यवस्था एकांगी मार्ग के रूप में लागू रहेगी। रेलवे स्टेशन से चक्रधरनगर की ओर: पॉइंट नंबर-6 से आने वाले वाहन पॉइंट नंबर-8 सुभाष चौक होते हुए पॉइंट नंबर-9 गद्दी चौक से डायवर्ट होकर चांदनी चौक या सर्किट हाउस के रास्ते चक्रधरनगर की ओर जा सकेंगे। चक्रधरनगर से रेलवे स्टेशन की ओर: वाहन पॉइंट नंबर-4 शहीद चौक से सारंगढ़ चौक, मालधक्का रोड होते हुए पॉइंट नंबर-6 रेलवे स्टेशन की ओर आ सकेंगे। पुलिस का कहना है कि इन जगहों पर प्रतिबंध का उद्देश्य भीड़ के बीच लोगों की आवाजाही को आसान और सुरक्षित बनाए रखना है।
Source link




