![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करी जमकर हो रही है। जिसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद की शुरूआत की। ऐसे में लैलूंगा क्षेत्र के कुख्यात मवेशी तस्कर ने पुलिस के गिरफ्तारी से डरकर सरेंडर करते हुए दोबार मवेशी तस्करी नहीं करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम करवाजोर में रहने वाला रब्बुल खान 39 साल पिछले लंबे समय से मवेशी तस्करी कर रहा था। इस क्षेत्र में उसके खिलाफ साल 2023 में और 2026 में गौ तस्करी के अपराध दर्ज किया गया था। फरवरी माह में इसी गिरोह के उसके साथी देवानंद यादव को 16 मवेशियों के साथ पुलिस गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान आरोपी के द्वारा मवेशियों को ओड़िसा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पूछताछ में रब्बुल खान का नाम उजागर हुआ था। तभी से पुलिस से बचने के लिए रब्बुल खान फरार चल रहा था। पुलिस दबाव, लगातार पतासाजी और ऑपरेशन शंखनाद के प्रभाव से आरोपी के छिपने के सभी ठिकाने खत्म हो गए। जिसकी वजह से वह गिरफ्त में आ गया। ऐसे में आरोपी के द्वारा सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। साथ ही उसने मवेशी तस्करी के अपराध को दोबारा नहीं करने की बात कही है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां लैलूंगा क्षेत्र के बड़े मवेशी तस्कर ने सरेंडर किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पुलिस के द्वारा अपराध छोड़ने वालों को मौका और तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
<
