Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में किराए की कार में गांजा तस्करी:साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे
Breaking News

रायगढ़ में किराए की कार में गांजा तस्करी:साढ़े 3 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर पकड़ाए, ओडिशा से लाकर बेचते थे

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gaanja dol 1776765383
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gaanja dol 1776765383
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी कर ला रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए की कार में करीब 35 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। पुलिस ने बंगुरसिया रोड पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद कार में बड़ी मात्रा में गांजा रायगढ़ लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बंगुरसिया ढाबा के पास रोड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार से 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद तलाशी में कार से दो बोरियों में 19 किलो 356 ग्राम और 16 किलो 814 ग्राम गांजा मिला। कुल वजन 35 किलो से अधिक है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम डोलनारायण साहू (27), नीलकमल साव (24) और आशीष कुमार सिंह (29) बताया। तीनों रायगढ़ जिले के निवासी हैं। सस्ते में खरीदकर महंगे में बेचते थे पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी ओडिशा के संबलपुर से गांजा 4 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदते थे और रायगढ़ में 10 हजार रुपए प्रति किलो में बेचने की योजना थी। मुनाफे की रकम तीनों आपस में बांटने वाले थे। किराए की कार से पहुंचे थे ओडिशा आरोपियों ने गांव के ही व्यक्ति से कार किराए पर ली थी और रविवार सुबह हीराकुंड डैम, संबलपुर जाकर गांजा खरीदा। वहां चंदन ब्राम्हण नाम के व्यक्ति से 1 लाख 40 हजार रुपए में गांजा लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, मोबाइल फोन और कार समेत कुल 15 लाख 60 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। NDPS एक्ट में केस दर्ज तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068251
Views Today :
Views Last 7 days : 1040
Views Last 30 days : 4082
Total views : 89211
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.