Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में इलाज के दौरान युवक की मौत:परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, चक्काजाम कर 1 करोड़ मुआवजे की मांग
Breaking News

रायगढ़ में इलाज के दौरान युवक की मौत:परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, चक्काजाम कर 1 करोड़ मुआवजे की मांग

By adminJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
kharsiya pail1 1782399567
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



kharsiya pail1 1782399567
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक को पाईल्स के ऑपरेशन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ने और बाद में उसकी मौत हो जाने के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद मामले को लेकर चक्काजाम करते हुए 1 करोड़ के मुआवजा की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया के पुरानी बस्ती का रहने वाला राघवेन्द्र मिश्रा गुरूवार की सुबह अपने बेटे तामेश्वर मिश्रा 27 साल को बवासीर के अपॉरेशन के लिए खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोपहर में इलाज के दौरान तामेश्वर की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसके परिजनों को यह कहा गया कि यह बेहोश है और इसे होश नहीं आ रहा है। इसे रायगढ़ अस्पताल ले जाओ, इसके बाद जब उसे एंबुलेंस से रायगढ़ ले जा रहे थे, तो उन्हें जानकारी हुई कि युवक की मौत हो गई है। ऐसे में चपले के पास से वे वापस खरसिया अस्पताल लौट आए और आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उपचार और ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण युवक की जान गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और 1 करोड़ मुआवजा की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फायर सेफ्टी ऑडिट, 24 प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट और हॉस्टल फेल:लखनऊ में आगजनी के बाद जांच, संचालकों को थमाया गया नोटिस

June 25, 2026

Girlfriend Killed By Boyfriend Due To Marriage Pressure

June 25, 2026

कार पेड़ से टकराई, 7 व्यापारी घायल:धमतरी में हादसा, गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075573
Views Today : 942
Views Last 7 days : 2839
Views Last 30 days : 10801
Total views : 105409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.