Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फायर सेफ्टी ऑडिट, 24 प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट और हॉस्टल फेल:लखनऊ में आगजनी के बाद जांच, संचालकों को थमाया गया नोटिस
Breaking News

फायर सेफ्टी ऑडिट, 24 प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट और हॉस्टल फेल:लखनऊ में आगजनी के बाद जांच, संचालकों को थमाया गया नोटिस

By adminJune 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 25 at 210714 1782402001
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 25 at 210714 1782402001
लखनऊ में आगजनी में 15 स्टूडेंट्स की मौत के बाद सरगुजा में भी प्राइवेट कोचिंग संस्थाओं के साथ हॉस्टलों का फायर सेफ्टी आडिट किया गया। फायर सेफ्टी आडिट में शहर के दो दर्जन से अधिक कोचिंग और प्राइवेट हॉस्टल फेल हो गए हैं। अधिकांश संस्थाओं में इमरजेंसी फायर एक्जिट की व्यवस्था नहीं है। सभी के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। लखनऊ में आगजनी में कोचिंग संस्था के 15 छात्रों की मौत के बाद प्रदेशभर में कोचिंग और हॉस्टलों की जांच की जा रही है। सरगुजा में फायर एंड सेफ्टी विभाग द्वारा शहर में संचालित प्राइवेट कोचिंग और हॉस्टलों की जांच की गई। जांच में गंभीर खामियां उजागर हुई हैं। दो दिनों की जांच में दो दर्जन से अधिक संस्थाएं फायर एंड सेफ्टी आडिट में फेल हो गई हैं। पतली सीढ़ियां, इमरजेंसी एक्जिट भी नहीं
अंबिकापुर के कई प्राईवेट कोचिंग संस्थाएं उपरी मंजिलों में संचालित हैं, जहां तक पहुंचने और निकास के लिए पतली सीढ़ियां हैं। आग बुझाने के उपकरण नहीं मिले या वे कालातीत मिले हैं। आग लगने की स्थिति में इमरजेंसी एक्जिट के लिए अलग से दरवाजे या सीढ़ियां नहीं हैं। गांधीनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्राइवेट हॉस्टल संचालित हैं, जहां सुरक्षा मानकों की भारी कमी मिली है। हॉस्टलों में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं और कॉलेज की छात्राएं रह रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं हैं। 24 संस्थाओं को नोटिस, जांच जारी
फायर सेफ्टी प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि दो दिनों की जांच में प्राइवेट कोचिंग और हॉस्टलों में कई खामियां मिली हैं। कोचिंग व हॉस्टलों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास, फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं या तो नहीं मिलीं या फिर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इसके लिए संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया है। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंजनी तिवारी ने बताया कि संचालकों को कमियां दूर करने एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर में बिजली गिरी, दो युवकों की मौत:कंदरी गांव की घटना, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों, चपेट में आए

June 25, 2026

रायगढ़ में इलाज के दौरान युवक की मौत:परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, चक्काजाम कर 1 करोड़ मुआवजे की मांग

June 25, 2026

Girlfriend Killed By Boyfriend Due To Marriage Pressure

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075596
Views Today : 966
Views Last 7 days : 2863
Views Last 30 days : 10825
Total views : 105433
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.