![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक सड़क हादसे में व्यापारियों से भरी कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो-तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को धमतरी और रायपुर के अस्पतालों में रेफर किया गया है। यह हादसा नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगाडुला में हुआ। जानकारी के अनुसार, व्यापारियों से भरी कार राजिम से नगरी की ओर आ रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जा घुसी और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और व्यापारियों की जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें आई हैं।
<
