छत्तीसगढ़ के महासमुंद में युवती की हत्या कर लाश को रेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने नाबालिग बॉयफ्रेंड हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया कि गर्लफ्रेंड शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला।
.
जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड ने प्रेशर में आकर शादी के लिए हामी भर दी थी। ऐसे में मर्डर वाली रात गर्लफ्रेंड ने अपने साथ कपड़े लेकर आई थी। वारदात से पहले बॉयफ्रेंड ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके उसने गर्लफ्रेंड से कहा कि मैं तुम्हें स्पेशल गिफ्ट देना चाहता हूं, आंखें बंद कर लो।
गर्लफ्रेंड के आंख बंद करते ही बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बॉयफ्रेंड 11वीं का स्टूडेंट है। दोनों के गांव आसपास हैं। लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के झारा गांव का है।

भारती टंडन ने 11वीं पास कर 12वीं क्लास में एडमिशन लिया था।

गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले की रेत में दफन मिला भारती का शव।
पढ़िए सिलसिलेवार हत्या की पूरी कहानी…
जानकारी के मुताबिक, भारती टंडन (18) ने 11वीं पास कर 12वीं क्लास में एडमिशन लिया था। वह 3 बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। 19 जून को उसने अपना जन्मदिन मनाया। उसी रात करीब 3 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई।
भारती का नाबालिग लड़के से अफेयर चल रहा था। आशंका जताई गई है कि जन्मदिन पर वह देर रात उस युवक से मिलने घर से निकली होगी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। 20 जून को रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की गई।
काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद रिश्तेदारों ने खल्लारी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
नाले की रेत में दफन मिली लाश
इस बीच 22 जून को ग्रामीणों को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले की रेत में दफन मिला। उसके शरीर का कुछ हिस्सा बाहर निकला था। तेज बदबू भी आ रही थी। पैर के पंजों को जानवर नोच चुके थे। शरीर के निचले हिस्से में कपड़ा नहीं था। लेगिंग्स कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। रेत हटाकर शव को बाहर निकाला गया और आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराई गई, जिससे शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की।

मंगलवार को युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी गर्लफ्रेंड
जांच के दौरान पता चला कि भारता का उसी स्कूल में पढ़ने वाले रामखेड़ा निवासी नाबालिग छात्र के साथ अफेयर था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत हो रही थी और वे एक-दूसरे के करीब थे। जांच में यह भी पता चला कि भारती अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी।
बॉयफ्रेंड ने पूछताछ में स्वीकारा जुर्म
वह उससे लगातार शादी की बात कर रही थी। इसी वजह से दोनों के बीच कई बार कहासुनी और विवाद भी हुआ था। पुलिस ने कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले सबूत के आधार पर नाबालिग बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान बॉयफ्रेंड ने जुर्म स्वीकारा और पुलिस को सारी बातें बताई।
शादी का भरोसा देकर रची हत्या की साजिश
पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग बॉयफ्रेंड भारती से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसके लिए उसने हत्या की साजिश रची। उसने कॉल पर भारती को भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। 19 जून की रात उसने जन्मदिन मनाने और साथ रहने का वादा किया।
बॉयफ्रेंड की बातों पर विश्वास कर भारती रात में घर से बैग में कपड़े और जरूरी सामान लेकर मिलने के लिए निकल गई।
पहले बनाए संबंध, फिर कर दी हत्या
जांच में सामने आया कि नाले के किनारे मिलने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने भारती से कहा कि मैं तुम्हें खास गिफ्ट देना चाहता हूं। तुम आंख बंद कर लो। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने पीछे से एक बड़ा और भारी पत्थर उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर चोट लगने और ज्यादा खून बहने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई।।

सबूत छिपाने के लिए रेत में दफनाया शव
वारदात के बाद आरोपी ने शव को रेत में दबा दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। उसने आसपास पड़े सामान को भी छिपाने की कोशिश की। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को पुल के नीचे से युवती का बैग मिला।
आरोपी को बाल संप्रेक्षण भेजा गया
घटनास्थल के पास से उसकी लेगिंग्स, बालों के गुच्छे और अन्य सामान भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को विधिवत अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण भेज दिया गया है।
मामले में एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि हत्या वाली रात नाबालिग आरोपी ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। उसने उसे गिफ्ट देने की बात कहकर आंखें बंद करने को कहा और पीछे से पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी
…………………..
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए….
18वें बर्थडे की रात छात्रा का मर्डर: नाले में दफन मिली लाश, सिर पर गहरी चोट से टूटी खोपड़ी, पैर के पंजे जानवरों ने नोचे

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में युवती की हत्या कर उसकी लाश को नाले के पास रेत में दफन कर दिया गया। उसके शरीर का कुछ हिस्सा रेत से बाहर आया, तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। युवती के सिर पर करीब 6 इंच लंबा और गहरा घाव मिला है। सिर की खोपड़ी टूट हुई है। 19 जून को युवती ने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। पढ़ें पूरी खबर…
<
