Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ निगम का विशेष सम्मेलन…5 प्रस्तावों को मिली मंजूरी:महाराणा प्रताप चौक की जगह बदली जाएगी, केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक बनेगी सड़क
Breaking News

रायगढ़ निगम का विशेष सम्मेलन…5 प्रस्तावों को मिली मंजूरी:महाराणा प्रताप चौक की जगह बदली जाएगी, केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक बनेगी सड़क

By adminMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 29 1778055104
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 29 1778055104
रायगढ़ नगर निगम के विशेष सम्मेलन में जिंदल के नामकरण को लेकर जमकर बहस हुई। कांग्रेस पार्षद जयंत ठेठवार ने नामकरण प्रस्ताव निरस्त कर शासन को जानकारी देने की मांग रखी। वहीं भाजपा पार्षद पंकज कंकरवाल ने कहा कि नामकरण का कोई विषय एजेंडे में शामिल ही नहीं है, चर्चा केवल सड़क निर्माण पर केंद्रित है। वहीं, महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस की ओर से किए गए विरोध के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने काली पट्टी लगाकर परिषद में विरोध दर्ज कराया। नगर निगम के विशेष सम्मेलन में 5 एजेंडों पर प्रस्ताव पेश किए गए। पहले एजेंडे में महाराणा प्रताप चौक के स्थल परिवर्तन का मामला रखा गया। कोतरा रोड थाना के पास प्रस्तावित चौक पर तकनीकी कारणों से कार्य संभव नहीं होने पर रामपुर रोड वाटर वर्ल्ड तिराहा को महाराणा प्रताप चौक के रूप में नामकरण और मूर्ति स्थापना की स्वीकृति दी गई। केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव सड़क निर्माण पर सहमति दूसरे एजेंडे में केवड़ाबाड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव था। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रगति नगर जैसी स्थिति में तोड़फोड़ से लोग बेघर हो सकते हैं। महापौर ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी और प्रभावितों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। किरोड़ीमल रोड निर्माण और जिंदल पत्र पर चर्चा तीसरे एजेंडे में केवड़ाबाड़ी चौक से किरोड़ीमल चौक तक डामरीकरण और बीटी सड़क निर्माण पर चर्चा हुई। एमआईसी सदस्य ने जानकारी दी कि जिंदल प्लांट ने सड़क निर्माण और मेंटेनेंस के लिए पत्र भेजा है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि इससे निगम किसी के प्रभाव में दिख सकता है। महापौर की सफाई और प्रस्ताव को मंजूरी महापौर ने कहा कि यह प्रस्ताव कंपनी की ओर से स्वयं आया है, किसी तरह की शर्त नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 9 करोड़ रुपए की लागत किसी एक मार्ग पर खर्च न होकर 48 वार्डों में विकास कार्यों में उपयोग होगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सड़क निर्माण के बाद उसका नामकरण जिंदल के नाम पर नहीं किया जाएगा। इसी के साथ प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई। मांस विक्रय व्यवस्था को लेकर सुझाव चौथे एजेंडे में केवड़ाबाड़ी चौक पर संचालित मटन मार्केट को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए कोतरा रोड आरओबी के नीचे, भगवानपुर एसएलआरएम के पास और बड़े रामपुर आशीर्वादपुरम एसएलआरएम के पास विकल्प सुझाए गए। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नगर निगम को मांस विक्रय की व्यवस्था भी नियंत्रित करनी चाहिए और मांस-मछली का विक्रय केवल निर्धारित स्थलों पर ही सुनिश्चित किया जाए। महापौर जीवर्धन चौहान ने सुझाव दिया कि इस विषय पर पक्ष और विपक्ष की एक संयुक्त समिति गठित की जाए, जो स्थल चयन को लेकर विस्तृत चर्चा करे। इस पर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने सहमति जताई। इसके बाद प्रस्ताव पर समिति गठन का निर्णय लेते हुए सदन में स्वीकृति प्रदान की गई। महिला सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा विशेष सम्मेलन के पांचवें प्रस्ताव में महिला सशक्तिकरण के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू करने पर चर्चा हुई। इसमें तय किया गया कि सामान्य सभा में संकल्प पारित कर राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इस दौरान महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बहस हो गई। भाजपा के पार्षदों ने काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया। सम्मेलन में भाजपा की महिला पार्षदों ने भी अपनी बात रखी। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से पूछा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गई हैं, उनकी जानकारी दी जाए। विपक्षी पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई और हंगामा हुआ। बाद में चर्चा के बाद पांचवें प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दे दी गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में जीजा ने दोनों सालियों की गोली मार की हत्या, बच्चे से मिलने से रोके जाने पर की फायरिंग

May 7, 2026

रायपुर में मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश

May 7, 2026

रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा, करोड़ों के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.