तमता | जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम तमता में 10 मई 2026 से ग्रामीण स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। टूर्नामेंट को आकर्षक बनाने के लिए विजेता टीम को 71 हजार रुपए नगद और कप, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए नगद और कप दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का प्रवेश शुल्क 4100 रुपए रखा गया है। इच्छुक टीमें आयोजकों से संपर्क कर पंजीयन करा सकती हैं।
<
