बालोद |प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंगचुआ अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण न होने के कारण अस्पताल प्रशासन और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाउंड्री वॉल नही होने से अस्पताल परिसर में मवेशी घुस जाते है। वहीं वनांचल क्षेत्र होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। अस्पताल की सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण आवश्यक है। जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए।
<
