Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीमार डॉक्टर के खाते से केयर टेकर ने निकाले पैसे:चुपके से UPI ट्रांजेक्शन कर अपने खाते में डाली रकम, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से हुआ शक, पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

बीमार डॉक्टर के खाते से केयर टेकर ने निकाले पैसे:चुपके से UPI ट्रांजेक्शन कर अपने खाते में डाली रकम, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से हुआ शक, पुलिस ने भेजा जेल

By adminMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 09 at 44801 pm 1 1778356327
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 09 at 44801 pm 1 1778356327
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तालपुरी ए-ब्लॉक में रहने वाले एक डॉक्टर दंपती के घर काम करने वाले केयर टेकर ने बीमार डॉक्टर के मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर 1 लाख 67 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मामले का खुलासा बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन वॉलेट हिस्ट्री देखने के बाद हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रार्थी डॉ. पूर्णिमा राज कछवाहा सीएमसी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उनके पति डॉ. एसके कछवाहा को 20 मार्च को ब्रेन स्ट्रोक आया था। स्ट्रोक के बाद वे पैरालाइज्ड हो गए थे और उनकी देखरेख के लिए परिवार ने 1 अप्रैल को तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू को केयर टेकर के रूप में रखा था। आरोपी दिनभर घर में रहकर मरीज की देखभाल करता था, इसलिए उसे घर और मोबाइल तक पहुंच मिल गई थी। घर से अचानक गायब हो गया था फोन
5 मई को परिवार को पता चला कि डॉ. एसके कछवाहा का मोबाइल फोन गायब है। काफी तलाश के बाद अगले दिन मोबाइल उनके कमरे की अलमारी के पास पड़ा मिला। शुरुआत में परिवार को किसी बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा नहीं हुआ, लेकिन जब ऑनलाइन वॉलेट और बैंक खाते की हिस्ट्री चेक की गई तो पता चला कि दो दिनों के भीतर कई यूपीआई ट्रांजेक्शन किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी ने अपने खाते में किया ट्रांसफर
जांच में सामने आया कि कुल 1 लाख 67 हजार रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपी के खाते में भेजे गए थे। इसके बाद डॉ. पूर्णिमा ने 8 मई को थाना भिलाई नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल, मोबाइल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। संदेह के आधार पर तिरथ चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने पैसे ट्रांसफर करने की बात कबूल कर ली।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मैग्नेटोमॉल की पॉर्किंग में इंफ्लूएंसर के भाई का हाईवोल्टेज ड्रामा:हॉकी निकालकर शिक्षक परिवार को दी गालियां, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

May 10, 2026

खैरागढ़ में चलती कार पर गिरी पेड़ की डाल:ओवरलोड ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, बाल-बाल बचा पटवारी

May 10, 2026

बीमार डॉक्टर के खाते से केयर टेकर ने निकाले पैसे:चुपके से UPI ट्रांजेक्शन कर अपने खाते में डाली रकम, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री से हुआ शक, पुलिस ने भेजा जेल

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069889
Views Today : 37
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 3386
Total views : 90943
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.