Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राज्य स्तरीय खेल अकादमी के लिए ट्रायल शुरू:204 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आज हुआ फिटनेस टेस्ट; 29 अप्रैल को स्किल ट्रायल
Breaking News

राज्य स्तरीय खेल अकादमी के लिए ट्रायल शुरू:204 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आज हुआ फिटनेस टेस्ट; 29 अप्रैल को स्किल ट्रायल

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000953770 1777384108
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1000953770 1777384108
राज्य स्तरीय आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल सोमवार से शुरू हो गया। राजधानी रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में पहले दिन 204 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी शामिल रहे। पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। अब मंगलवार 29 अप्रैल को खिलाड़ियों के खेल कौशल यानी स्किल टेस्ट होंगे, जिसके आधार पर आगे चयन प्रक्रिया बढ़ेगी। तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ी पहुंचे चयन ट्रायल में तीरंदाजी के 68 बालक और 27 बालिकाएं शामिल हुईं। फुटबॉल में 91 बालिकाओं ने भाग लिया, जबकि वेटलिफ्टिंग में 7 बालक और 11 बालिकाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। 13 से 17 साल के खिलाड़ियों के लिए मौका खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से यह चयन ट्रायल 28 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को राज्य शासन संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं अकादमी में चयन होने पर खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ आवास, भोजन, शैक्षणिक खर्च, खेल परिधान, प्लेइंग किट और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं के बीच प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दिन होगा खेल कौशल परीक्षण अधिकारियों के मुताबिक 29 अप्रैल को तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में खिलाड़ियों का खेल कौशल परीक्षण होगा। इसी प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से तराशकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:फोन नंबर से दोस्ती कर बनाए संबंध, न्यायिक हिरासत में जेल

April 28, 2026

कांग्रेस नेता गांव-गांव में बाराती-घराती बन रहे:कोंडागांव विधानसभा चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंच रहे नेता, शादी समारोहों में बढ़ा रहे जनसंपर्क

April 28, 2026

कल्याण ज्वेलर्स में गोल्ड-स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी:कर्मचारी ने अपने खाते में जमा कराये रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069126
Views Today : 138
Views Last 7 days : 1039
Views Last 30 days : 4190
Total views : 90122
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.