Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कल्याण ज्वेलर्स में गोल्ड-स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी:कर्मचारी ने अपने खाते में जमा कराये रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Breaking News

कल्याण ज्वेलर्स में गोल्ड-स्कीम के नाम पर लाखों की ठगी:कर्मचारी ने अपने खाते में जमा कराये रुपये, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By adminApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 28 at 204530 1777389393
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 28 at 204530 1777389393
कल्याण ज्वेलर्स के अंबिकापुर शो रुम के कर्मचारी ने धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। कर्मचारी ने निवेशक को अपने निजी खाते को क्यू आर कोड भेजकर राशि जमा कराई और कंपनी के खाते में जमा नहीं की। निवेशक ने पांच लाख 70 हजार रुपये ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी अविनाश कुमार ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 2 जुलाई 2025 को कल्याण ज्वेलर्स के शो रुम में गए थे। वहां उन्हें गोल्ड स्कीम धनलक्ष्मी की जानकारी दी गई। शो रुम के कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्कीम में जिस दिन जितना नगद पैसा जमा करेंगे, उस दिन की कीमत के हिसाब से गोल्ड जमा कर दिया जाएगा। इसकी वे निकासी गोल्ड के रूप में या गोल्ड की कीमत के रूप में कर सकते हैं। निजी क्यू आर कोड भेज जमा कराए रूपये
अविनाश कुमार ने अपना गोल्ड स्कीम का खाता खोला और पांच हजार रुपये मासिक जमा करने लगे। 21 अक्टूबर 25 को अविनाश ने अल्पअवधि के लिए 30 हजार रुपया उनके द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड मे जमा कराया। उन्हें 10 दिनों के भीतर 40 हजार रुपये खाते में वापस हो गया। राजेश कुमार तिवारी एवं अन्य के द्वारा 11 नवंबर 25 से दिनांक 22 दिसंबर 25 तक लगातार निवेश के नाम पर कल्याण ज्वैलर्स के कर्मचारियों के नाम के बैंक खाता का क्यू आर कोड भेजकर राशि जमा कराई गई। खाते में नहीं मिले रुपये तो दर्ज कराई रिपोर्ट
अविनाश कुमार ने इस अवधि में कुल 7 लाख 59 हजार रुपये जमा कराये। जब वे शो रुम पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके धनलक्ष्मी खाते से मात्र एक लाख 87 हजार रुपये वापस किया गया। उन्होंने मैनेजर से बात की तो राजेश कुमार तिवारी के शो रुम में नहीं होने की जानकारी दी गई। अविनाश ने कुल 05 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस का अपराध दर्ज किया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राजेश कुमार तिवारी की पतासाजी शुरू की और उसे रायपुर से हिरासत में लिया। पुलिस ने राजेश कुमार तिवारी (28 वर्ष) से पूछताछ की तो उसने ठगी करना स्वीकार किया।
मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सफाई नहीं रखने वाले 29 फेरीवालों पर निगम की कार्रवाई:वार्ड 7, 11, 32 और 51 में औचक निगम की टीम ने किया औचक निरीक्षण

April 28, 2026

रायपुर पुलिस के निरीक्षक टीम सहित असम में गिरफ्तार:डिजिटल अरेस्ट केस में आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप में गुवाहटी पुलिस ने पकड़ा, 24 घंटे रहे पुलिस हिरासत में

April 28, 2026

कोंडागांव के विकास नगर में भीषण आग:स्टेडियम के पास 15 फीट ऊंची लपटें, काला धुआं फैला, दमकल ने पाया काबू

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069135
Views Today : 148
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4200
Total views : 90132
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.