Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोंडागांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:फोन नंबर से दोस्ती कर बनाए संबंध, न्यायिक हिरासत में जेल
Breaking News

कोंडागांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:फोन नंबर से दोस्ती कर बनाए संबंध, न्यायिक हिरासत में जेल

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0613fb6c 24c8 4e8c 97d5 1d6b24f6e8cf 1777381305861
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0613fb6c 24c8 4e8c 97d5 1d6b24f6e8cf 1777381305861
कोंडागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के राजपुर सरगिगुड़ा पारा निवासी कुशल दीवान (35) के रूप में हुई है। यह मामला 25 अप्रैल को सामने आया, जब पीड़िता ने मर्दापाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, मई 2025 में आरोपी ने पीड़िता का फोन नंबर प्राप्त कर उससे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई। पीड़िता गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी करने और उसे अपनी पत्नी बनाने का भरोसा दिलाया। इस विश्वास का फायदा उठाकर, आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी कुशल दीवान से पूछताछ की गई, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने 27 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सफाई नहीं रखने वाले 29 फेरीवालों पर निगम की कार्रवाई:वार्ड 7, 11, 32 और 51 में औचक निगम की टीम ने किया औचक निरीक्षण

April 28, 2026

रायपुर पुलिस के निरीक्षक टीम सहित असम में गिरफ्तार:डिजिटल अरेस्ट केस में आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप में गुवाहटी पुलिस ने पकड़ा, 24 घंटे रहे पुलिस हिरासत में

April 28, 2026

कोंडागांव के विकास नगर में भीषण आग:स्टेडियम के पास 15 फीट ऊंची लपटें, काला धुआं फैला, दमकल ने पाया काबू

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069135
Views Today : 148
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4200
Total views : 90132
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.