Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में दो आरोपी गिरफ्तार:छेड़छाड़ और अंतरराज्यीय साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई
Breaking News

राजनांदगांव में दो आरोपी गिरफ्तार:छेड़छाड़ और अंतरराज्यीय साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
629230d2 4892 451c 9659 e6b51c84605b 1776178931333
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



629230d2 4892 451c 9659 e6b51c84605b 1776178931333
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर राजनांदगांव जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। घुमका थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को मध्य प्रदेश के बालाघाट से पकड़ा है। थाना घुमका क्षेत्र में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अजय दास मानिकपुरी (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी भठली, जिला के.सी.जी. का निवासी है। पहली कार्रवाई घटना 30 मार्च को हुई थी, जब आरोपी ने पीड़िता का पीछा किया और उसके घर के बाहर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर आरोपी को उसके गृह ग्राम से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। दूसरी कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस को भी बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का दुरुपयोग कर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी शाहरुख खान (38) को बालाघाट, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालाघाट से आरोपी को पकड़ा प्रार्थी निरीक्षक रामेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध की जांच के दौरान तकनीकी सबूतों से पता चला कि आरोपी फर्जी बैंक खातों और सिम कार्ड का उपयोग कर अवैध लेन-देन कर रहा था। पूर्व में पकड़े गए आरोपी कृष्ण सोनकर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बालाघाट में दबिश दी और मुख्य आरोपी शाहरुख खान को मोबाइल फोन के साथ धर दबोचा। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त और वैधानिक कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युद्ध का असर:रायपुर में मेवे 30% महंगे, मोबाइल के दाम 5000 रुपए तक बढ़े, कार भी महंगी

April 19, 2026

Bilaspur Officer Table Almonds Video

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 23 मौतें:उद्योगपति नवीन जिंदल बोले- अनिल अग्रवाल पर FIR चिंता का विषय, पहले जांच होनी चाहिए

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067855
Views Today : 26
Views Last 7 days : 958
Views Last 30 days : 4044
Total views : 88791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.