![]()
राजनांदगांव जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को राजनांदगांव ग्रामीण वृत्त के ग्राम आरी (थाना डोंगरगांव) में दबिश देकर भारी मात्रा में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जितेंद्र यादव एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के दिशा-निर्देशों पर की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम आरी में बड़ी मात्रा में शराब का अवैध भंडारण किया गया है। बीना सर्च वारंट के आरोपी के घर में दबिश माल की अफरा-तफरी होने की आशंका और समय की कमी को देखते हुए, टीम ने बिना सर्च वारंट प्राप्त किए तत्काल प्रदीप राजपूत के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी प्रदीप राजपूत (39), पिता धनुष सिंह राजपूत के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद की गई। तलाशी में मिली 11.700 बल्क लीटर शराब इसमें महाराष्ट्र निर्मित 90 मिलीलीटर की 76 बोतल संतरा देशी शराब और मध्य प्रदेश निर्मित 180 मिलीलीटर की 27 बोतल व्हिस्की विदेशी शराब शामिल है। जब्त की गई कुल मदिरा की मात्रा 11.700 बल्क लीटर है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियमतहत प्रकरण दर्ज आबकारी विभाग ने आरोपी प्रदीप राजपूत के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह अपराध गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई को आबकारी उपनिरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षक मिलाप मंडावी, तथा स्टाफ सदस्य किशोरी कोमरे और दीपक सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
<
