![]()
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में देर रात एक बारात के दौरान बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। मारपीट में घायल हुए तीनों व्यक्तियों के सिर में चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अग्रसेन भवन से निकली बारात रात करीब 10:30 बजे जय स्तंभ चौक के पास नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने पहुंची थी। इस दौरान वहां जाम की स्थिति बन गई। बारात के बीच से बाइक निकालने की कोशिश को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने हाथ-मुक्कों के साथ ईंट-पत्थरों से भी पीटा आरोप है कि बारात में शामिल कुछ लोगों ने दाऊद अली और दानिश अली के साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने हाथ-मुक्कों के साथ-साथ सड़क किनारे पड़े ईंट-पत्थरों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आईं, और उपचार के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए गए। इसी विवाद के दौरान वहां से गुजर रहे मध्य प्रदेश के चिरी निवासी ट्रक चालक पिंटू गुप्ता भी मारपीट की चपेट में आ गए। उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके माथे पर चोट आई। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और उनका उपचार सुनिश्चित कराया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
<
