Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में जंगल में मिला खून से सना शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा
Breaking News

धमतरी में जंगल में मिला खून से सना शव:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a2b9537 d460 4df7 b663 8d283c32c369 1777718243591
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4a2b9537 d460 4df7 b663 8d283c32c369 1777718243591
धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को शव मिलने के बाद भी शनिवार शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे नाराज परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान नरेश यादव (50), पिता झंक्तु यादव के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव खून से सना हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे मृतक के बेटे अरुण कुमार के अनुसार, उनके पिता गुरुवार दोपहर 1 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन पुलिस से सूचना मिलने पर वे थाने पहुंचे, जहां फोटो दिखाकर शव की पहचान कराई गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार (टंगिया) से वार के निशान हैं। 20 घंटे बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम परिजनों का कहना है कि शव को शुक्रवार रात करीब 8 बजे जिला अस्पताल की मरच्यूरी में रखा गया, लेकिन शनिवार शाम 4 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उन्होंने इसे सिस्टम की लापरवाही बताते हुए कहा कि अस्पताल में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रायपुर रेफर करने पर विवाद परिजनों के अनुसार, पहले जिला अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में शव को रायपुर रेफर करने की जानकारी दी गई। इससे परिजन और आक्रोशित हो गए। मृतक के दोस्त अजीत कुमार ने आरोप लगाया कि 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने से शव से बदबू आने लगी है और प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। अधिकारियों का पक्ष जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोंडर ने बताया कि शव काफी पुराना और सड़ी-गली स्थिति में था, इसलिए उसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा रायपुर रेफर किए जाने और कागजी प्रक्रिया में समय लगने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई है। परिजन परेशान, कार्रवाई की मांग परिजनों ने मामले में लापरवाही की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें घंटों से भूखे-प्यासे रहकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 179 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने 85% से अधिक अंक लाने वाले 179 छात्रों को किया प्रोत्साहित

May 2, 2026

मुंगेली कलेक्टोरेट पर गौ सेवकों का प्रदर्शन:गेट पर गायों को बांधा, पुलिस से झड़प, चक्काजाम; दर्जन भर गिरफ्तार, 16 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 2, 2026

बलरामपुर में अधूरे स्टेडियम का निर्माण 5.35 करोड़ से शुरू:वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई गति, युवाओं को मिलेगा लाभ

May 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069549
Views Today : 33
Views Last 7 days : 1020
Views Last 30 days : 4212
Total views : 90592
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.