![]()
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक SI पर शादीशुदा महिला से रेप का आरोप लगा है। SI कमल मैरिषा से महिला फेसबुक पर बात करती थी। दोनों के बीच अफेयर था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बीच संबंध बने, तब SI कमल ने छिपकर उसके न्यूड वीडियो बनाए। इसी बीच वह प्रेग्नेंट भी हुई। SI ने उसे धोखे से टेबलेट देकर अबॉर्शन कराया। महिला का कहना है कि SI ने उससे शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। अब वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) और आईजी से भी की है। दैनिक भास्कर डिजिटल की खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस मामले में सब-इंस्पेक्टर ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा- SI ने खुद को अनमैरिड बताया महिला शादीशुदा है, एक छोटी बच्ची भी है। पति उसे छोड़ दूसरी शादी कर लिया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि, 3 साल पहले SI कमल मैरिषा जब दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे, तब फेसबुक से दोस्ती हुई। जब उसकी सक्ती जिले में पोस्टिंग हुई तो इनकी ज्यादा बातचीत होने लगी, मुलाकातें होनी लगी। SI ने खुद को अनमैरिड बताया था। उसने महिला की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए बेटी को अपनाने का भरोसा दिलाया और संबंध बनाए। जब उसका पति घर में नहीं होता था तब SI उसके घर भी आता था। जनवरी 2024 में महिला गर्भवती हो गई थी। उसने खरसिया में सोनोग्राफी कराई थी और इसका वीडियो आरोपी को भेजा था। तब SI ने उसे बिना बताए टेबलेट दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी सब-इंस्पेक्टर उससे संबंध बनाता रहा। महिला – SI की पत्नी का कॉल आया महिला के मुताबिक, एक दिन अचानक एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को SI की पत्नी बताया और उनके एक बच्चा होने की जानकारी दी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने सुसाइड के प्रयास में कीटनाशक पी लिया। बाद में SI उसे मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज हुआ। कुछ दिन साथ रखने के बाद उसने फिर ब्लॉक कर दिया। इस पर महिला ने 29 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच एसडीओपी सक्ती को सौंपी गई थी। शिकायत के बाद एक्शन नहीं लेने का आरोप महिला ने कहा 4 बार एसपी ऑफिस, IG ऑफिस में शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उसने वीडियो के जरिए मांग की है कि SI पर कार्रवाई हो।
न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप महिला का आरोप है कि, 28 मार्च 2026 को एसडीओपी ऑफिस के सामने आरोपी ने उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाया। कहा कि यदि उसने बयान दिया तो वह उन्हें वायरल कर देगा और झूठे केस में फंसा देगा। दबाव में आकर महिला ने शिकायत वापस ले लिया था। इसके बाद भी परेशान करने पर महिला ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, गर्भपात कराने और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। महिला ने कहा 4 बार एसपी ऑफिस, IG ऑफिस में शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। महिला की शिकायत के बाद अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सब-इंस्पेक्टर ने भी महिला के खिलाफ शिकायत की वहीं, इस मामले में सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिषा ने भी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही कर रही है और जातिगत गाली-गलौज भी की है। इस संबंध में सक्ती एसडीओपी भुनेश्वरी पैंकरा ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
<
