Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव के 6 खिलाड़ी वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल शामिल:सर्बिया रवाना, करेंगे भारतीय स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर चयन
Breaking News

राजनांदगांव के 6 खिलाड़ी वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल शामिल:सर्बिया रवाना, करेंगे भारतीय स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर चयन

By adminJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1ad4266a f109 4812 9e02 c2c38a98d6c1 1781435709317
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1ad4266a f109 4812 9e02 c2c38a98d6c1 1781435709317
राजनांदगांव के छह युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन सर्बिया में होने वाली वर्ल्ड स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय स्कूल टीम में हुआ है। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 22 जून तक सर्बिया के जलातिबोर शहर में आयोजित की जा रही है। भारतीय स्कूल टीम में राजनांदगांव की अंजनी , रुमी कोनवर, काम्या झा, रेवा कुलकर्णी, हिमांशु सिंह और शुभम सिंह का चयन किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की दिव्या रंगारी का भी विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतरीन राष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव की अंडर-17 बालक और बालिका टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, डीपीएस की बालिका टीम ने जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। युगांतर पब्लिक स्कूल की बालक टीम ने भी सीनियर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। कोच और खिलाड़ियों को मिल रही बधाइयां खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। मुख्य कोच कालवा राजेश्वर राव और कालवा राधा राव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी जा रही है। डीपीएस राजनांदगांव के डायरेक्टर सौरभ कोठारी, प्राचार्या निर्मला सिंह, युगांतर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुशील कोठारी, प्राचार्य मधुसूदन नायर समेत कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और विश्व स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा,गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

June 14, 2026

जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ के 341 विकास कार्य मिले:मुख्यमंत्री साय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन, बोले- हर क्षेत्र का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता

June 14, 2026

बलरामपुर में 100 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी में पकड़ा गया आरोपी; एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074047
Views Today :
Views Last 7 days : 3872
Views Last 30 days : 8457
Total views : 100362
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.