![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की पस्ता थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 नग नशीले इंजेक्शन, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस को 13 जून 2026 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बैंगनी-सफेद रंग की यामाहा मोटरसाइकिल से शंकरगढ़ से परता की ओर नशीले इंजेक्शन लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम बासेन कोदोडीपा कोलावाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की। डिग्गी से मिले 100 नशीले इंजेक्शन कुछ समय बाद बताए गए हुलिए का व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतिकुर रहमान (54), निवासी ग्राम बासेन, थाना पस्ता, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज बताया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल की डिग्गी से चार सीलबंद पैकेट बरामद हुए। जांच में दो पैकेटों से फेनिरामाइन मेलिएट (एविल) इंजेक्शन की 50 शीशियां और दो पैकेटों से ब्यूप्रेनॉरफिन (रेक्सोजेसिक) इंजेक्शन की 50 शीशियां मिलीं। इस तरह कुल 100 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। बाइक और मोबाइल भी जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।
<
