![]()
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बाबू कोहका गांव स्थित स्टार ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से कांकेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कई मीटर तक घिसटता चला गया। अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को चारामा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मध्यप्रदेश का रहने वाला था युवक मृतक की पहचान सत्यम शुक्ला के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के मैहर का निवासी था। घटना की सूचना मिलने के बाद चारामा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लोगों ने जताई नाराजगी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
<
