टॉप न्यूज़

रथयात्रा में डर फैलाने लहरा रहे थे चाकू हथियार के साथ 3 को दबोचा, जेल भेजा



भास्कर न्यूज| महासमुंद रथयात्रा पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए महासमुंद पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग सार्वजनिक इलाकों में चाकू लहराकर आम लोगों को डराने वाले तीन शातिर युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तीनों को सीधे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। महासमुंद एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि रथयात्रा जैसे बड़े धार्मिक और सामाजिक पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, हथियारों का प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहर के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। दहशतगर्दों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई खैरा चौक के पास हुई। यहां एक युवक बीच सड़क पर चाकू दिखाकर राहगीरों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ ने नाकेबंदी की। आरोपी लोकेश्वर सोनवानी, पिता छेदू उर्फ आनंद राम सोनवानी (21) निवासी वार्ड नंबर-08 टिकरापारा, खैरा को रंगे हाथों 1 नग चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तीसरा मामला भलेसर रोड का है। यहां एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हथियार चमकाकर लोक शांति भंग करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपी करण महानंद (20) निवासी वार्ड नंबर-09 बुगलू चौक, नयापारा, महासमुंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया। उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली कि संजय कानन गार्डन के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी आशीष छत्तर (19) निवासी वार्ड नंबर-10 फुटका, सरायपाली को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त किया गया। थाना महासमुंद में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button