Uncategorized
बिलासपुर में लाॅ की छात्रा ने कीटनाशक पीकर की खुदकुशी, खाना बनाने को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटचौरा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद से नाराज 21 वर्षीय लॉ छात्रा सोनिया पुरैना ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।




