![]()
कोरबा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्त ने महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं 15 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे खाना बनाने की बात पर पति से विवाद हुआ। गुस्से में वह घर से निकल गई और बालको पुल के पास सब्जी दुकान पर रुक गई। रात होने के कारण वह वहीं मंदिर में रुक गई। 16 मई की सुबह करीब 8 बजे वह ऑटो से बालको पहुंची। वहां उसे उसके पति के दो दोस्त संजय और विजय (बदला हुआ नाम) मिले। संजय उसके पति का दोस्त था और पहले से परिवार का आना-जाना था। संजय के कहने पर विजय उसे अपने घर ले गया और परिवार के साथ रखा। महिला को घुमाने के बहाने जंगल ले गया, पिलाई शराब शाम को विजय की बहन ने उसे घर छोड़ने को कहा। विजय उसे शाम 7 बजे छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में संजय मिल गया। संजय ने घुमाकर लाने की बात कहकर दोनों उसे बाइक से लालघाट बालको ले गए। वहां दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर उसे लालघाट जंगल की ओर ले गए। वहां विजय उसे और संजय को छोड़कर चला गया। पीड़िता के अनुसार रात करीब 10 बजे संजय ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सुबह करीब 4 बजे संजय ने विजय को फोन कर बुलाया। विजय दोनों को लेकर बालको के पास छोड़कर चला गया। वहां से पीड़िता पैदल अपनी मामी के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। मामी ने उसके पति को बुलाया। इसके बाद 19 मई 2026 को पीड़िता ने बालको थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी संजय और उसके सहयोगी विजय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
<
