छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित ज्वैलरी दुकान में 16 सालों से कार्यरत कर्मचारी पर लाखों रुपये के सोने के गबन का मामला सामने आया है। यह …और पढ़ें

HighLights
- ज्वैलरी शॉप से कर्मचारी ने उड़ाया करीब डेढ़ किलो सोना
- कर्मचारी यहां पिछले 16 साल से काम कर रहा है
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में 16 वर्षों से कार्यरत कर्मचारी पर लाखों रुपये के सोने के गबन का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी ने अपने पास ही रख लिया सोना
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी के संचालक सुरेश भंसाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां कार्यरत सूरज साहू को रोजाना डिस्प्ले से सोने-चांदी के आभूषण निकालकर लॉकर में रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। नौ अप्रैल को आरोपित कर्मचारी ने जेवरों को तय स्थान पर रखने के बजाय अपने पास ही रख लिया।
<
