Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हद है बदइंतजामी की! अस्पताल में न कूलर न पंखा, लाइन में खड़ी गर्भवती महिला चक्कर खाकर गिरी
Breaking News

हद है बदइंतजामी की! अस्पताल में न कूलर न पंखा, लाइन में खड़ी गर्भवती महिला चक्कर खाकर गिरी

By adminMay 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 05 2026 pregnant woman fainted
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पता …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 09:32:12 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 09:32:12 AM (IST)

हद है बदइंतजामी की! अस्पताल में न कूलर न पंखा, लाइन में खड़ी गर्भवती महिला चक्कर खाकर गिरी
अस्पताल में लाइन में खड़ी गर्भवती महिला चक्कर खाकर गिरी

HighLights

  1. अस्पताल में कूलर न पंखा, बेहोश हुई गर्भवती महिला
  2. तपती गर्मी में धूप में घंटों कतार में लगने के लिए मरीज मजबूर
  3. मरीजों का आरोप- समय पर ओपीडी में नहीं पहुंचते डॉक्टर

नईदुनिया न्यूज, डोंगरगढ़। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और अव्यवस्था का खामियाजा सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल परिसर में पैथोलाजी जांच के लिए कतार में खड़ी एक गर्भवती महिला अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी, जिसके बाद मौके पर मौजूद मरीजों और स्वजन का गुस्सा फूट पड़ा। वर्तमान में अस्पताल की सभी पैथोलाजी जांचों को मुख्य भवन से हटाकर परिसर में बने नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां व्यवस्थाओं के नाम पर केवल अव्यवस्था नजर आ रही है।

जांच कराने आने वाले मरीजों को पहले भवन के बाहर रजिस्टर में एंट्री के लिए टीन शेड के नीचे लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन उनके लिए न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पंखा या कूलर लगाया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। उन्हें भी सामान्य मरीजों की तरह लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। गर्मी और भीड़ के कारण कई महिलाएं असहज हो रही हैं।

समय पर ओपीडी में नहीं पहुंचते डॉक्टर

मरीजों का आरोप है कि जहां बाहर मरीज तपती गर्मी में परेशान हो रहे हैं। वहीं काउंटर के अंदर कर्मचारी कूलर और पंखों की ठंडी हवा में आराम से ड्यूटी कर रहे हैं। भगत सिंह चौक निवासी श्रीराज सिंह ने बताया कि वे अपनी गर्भवती पत्नी की जांच कराने अस्पताल पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कतार कई बार टीन शेड से बाहर निकलकर धूप तक पहुंच जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर एक बजे के बाद डाक्टर अस्पताल से गायब हो जाते हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सुबह भी डॉक्टर समय पर ओपीडी में नहीं पहुंचते हैं। शिकायत करने पर कर्मचारियों के मरीजों से बदसलूकी किए जाने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की लिफ्ट में फंसा गंभीर मरीज, घुटन से आधे घंटे तक तड़पता रहा; मची अफरा-तफरी

एक्स-रे करने दूसरी जगह जाते हैं मरीज

अस्पताल की बदइंतजामी यहीं खत्म नहीं होती। अछोली स्थित नई बिल्डिंग में स्वास्थ्य सेवाएं शिफ्ट किए जाने के बावजूद एक्स-रे मशीन अब भी बुधवारी पारा स्थित पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रही है। ऐसे में मरीजों को पर्ची कटाने के बाद एक्स-रे कराने के लिए दूसरी जगह जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में यह व्यवस्था मरीजों की परेशानी को और बढ़ा रही है।

गर्मी अभी काफी तेज है। अव्यवस्था जैसी कोई बात नहीं है। गर्भवती महिलाओं को कई बार चक्कर आ जाता है। नई बिल्डिंग में पैथोलाजी की व्यवस्था की गई है। मरीजों के बैठने और पंखों की व्यवस्था जल्द की जाएगी।डा. सुचिता श्रीवास्तव, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर के लोगों को बड़ी राहत, एलपीजी सिलिंडर से 20% सस्ती पड़ेगी PNG गैस, मोबाइल से होगा मीटर रिचार्ज

May 21, 2026

अंतड़ियां बाहर आईं, सिर पर भी मिले चोट के निशान… युवक को चाकू से गोदा, खौफनाक मंजर देख लोगों के उड़े होश

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ में महंगाई के बीच अभिभावकों को एक और झटका, नए शिक्षा सत्र से बढ़ जाएगी सरकारी स्कूलों की फीस

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071292
Views Today : 7
Views Last 7 days : 1738
Views Last 30 days : 4217
Total views : 93300
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.