![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर का अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके इंजन में दबकर चालक की जान चले गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक डारआमा का रहने वाला दौलत राम धनवार 35 साल मंगलवार की शाम को अपनी ट्रैक्टर से किसी काम से घर से निकला था। रात में करीब 1 बजे के आसपास वह वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बारिश के कारण रोड फिसलन हो चुकी थी और संकरी सड़क होने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई। ट्रैक्टर के पलटने से उसके इंजान में दब जाने से दौलतराम धनवार की मौत हो गई। काफी देर तक उसके घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी पतासाजी की गई, तो घटना का पता चला। तब मौके पर गांव के ग्रामीणों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
पुलिस ने आगे की जांच शुरू की
बताया जा रहा है कि वह किसी प्रकार का दाना लेकर वापस घर लौट रहा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजवाया गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
<
