तमता| पत्थलगांव के तमता क्षेत्र में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक भीषण गर्मी और हीटवेव से बेहाल लोगों को शाम 4 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने बड़ी राहत दी। करीब आधे घंटे तक गरज-चमक के साथ हुई बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद रखी, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, लेकिन उमस से मिली निजात के आगे लोगों ने इस असुविधा को नजरअंदाज कर दिया। इस बेमौसम बारिश ने तपती सड़कों को ठंडा कर किसानों और आम नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।
<
